दिल्ली

दिल्ली के संगम पार्क इलाके में जहरीले धुएं का प्रभाव, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

सोमवार को उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीले धुएं के प्रभाव से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

Image

जहरीले धुएं से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत खराब (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीले धुएं के प्रभाव से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामले आया है। घटना के बाद से सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार संगम पार्क इलाके में डीएसआईडीसी शेड नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई के मालिक हरदीप सिंह सुबह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (38), बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के साथ शेड में पहुंचे थे।

बाद में, पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद वह वहां पहुंची तो चारों की हालत खराब थी। उसने बताया कि हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब पीड़ितों में से एक बच्चे ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

चिकित्सकीय निगरानी में सदस्य

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों व्यक्तियों की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि शेड को सील कर दिया गया है और मामले की विधिवत रूप से जांच की जा रही है। इस पूरी घटना उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में सनसनी मचा दी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article