दिल्ली: वेलकम क्षेत्र में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया। यहां शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। इस वारदात में एक लड़की के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, जीन्स बनाने के काम को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड गोलियां चली हैं।
17 राउंड फायरिंग
वेलकम इलाके में आपसी रंजिश में चली गोलियां। नार्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में 17 राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक लडक़ी घायल हुई है। नार्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में पुलिस को जानकारी मिली शाम 4 बजकर 42 मिनट पर राजा मार्किट में फायरिंग हुई है। मौके पर जाकर पता लगा मकान नंबर 108 और 110Z सेकेंड राजा मार्किट में होलसेल में जीन्स के दो कारोबारियों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था,जिसके बाद फायरिंग हुई।
गोलीबारी में इफ्रा नाम की लड़की जो गली में मौजूद थी उसे गोली लगी है जिसको जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम मौके पर मौजूद है जांच की जा रही है, मौके से पुलिस ने 17 कारतूस बरामद किए है। कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और कुछ की तलाश जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
