दिल्ली

दिल्ली के गुलाटी रेस्तरां में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Delhi Gulati Restaurant Fire: दिल्ली में पंडारा मार्केट में बीकानेर हाउस के पास गुलाटी रेस्टोरेंट देर रात आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Image

गुलाटी रेस्तरां में लगी आग

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुलाटी रेस्तरां में देर रात लगी आग
  • हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
  • फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक

Delhi Fire Incident: दिल्ली में इंडिया गेट के समीप पंडारा रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुलाटी रेस्तरां में मंगलवार देर रात आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पहली मंजिल तक फैली आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बजकर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं। देखते ही देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई। अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल की टीम ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह

रेस्तरां में आग लगने कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस इस की घटना जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!