दिल्ली

Delhi AIIMS Fire: एम्स की दूसरी मंजिल में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली के एम्स की दूसरी मंजिल पर स्थित डायरेक्टर के ऑफिस में आग लगने की सूचना प्राप्त होती ही दमकल की 7 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

दिल्ली एम्स की दूसरी मंजिल में लगी आग

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली के एम्स की दूसरी मंजिल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। एम्स के टीचिंग ब्लॉक में स्थित टीचिंग ब्लॉक में डायरेक्टर के ऑफिस में आग लगने से यहां पर रखा फर्नीचर और कार्यालय रिकॉर्ड में भी आग लग गई है, जिसे काफी नुकासन हुआ है। एम्स के दूसरी मंजिल पर आग लगने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। बता दें कि एम्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

एम्स की दूसरी मंजिल पर डायरेक्ट के ऑफिर में लगी आग की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन बता दें कि यहां आग लगी कैसे इसकी वजह का अभी तक कुछ पता नहीं है।

एम्स की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार एम्स की दूसरी मंजिल के टीचिंग ब्लॉक में स्थित डायरेक्टर के ऑफिस आग सुबह-सुबह लगी थी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही दमकल की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने के मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दमकल के अधिकारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में मौजूद ऑफिस रिकॉर्ड, फर्नीचर और फ्रिज में आग लगी थी। इस दौरान उस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बस स्थान पर मौजूद स्थान को नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग लगने की मुख्य कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article