दिल्ली

Delhi: द्वारका में गोदाम में लगी आग, 21 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली के द्वारका में गोदाम में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

Image

Delhi: द्वारका में गोदाम में लगी आग, 21 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका क्षेत्र के कैलाशपुरी इलाके में कागज और स्याही के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गोदाम जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग बगल के गोदाम तक भी फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में बृहस्पतिवार रात 11.10 बजे सूचना प्राप्त हुई और दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गोदाम के अंदर कई ड्रम में बहुत सारे रसायन रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई। उन्होंने बताया कि श्रमिक और इमारत में रहने वाले अन्य लोग समय पर परिसर से बाहर आ गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने का संदेह है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!