Delhi Fire: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रविवार देर रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस हादसे में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि ई-रिक्शा चार्जिंग की वजह से आग लगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
कोड़ी कॉलोनी में लगी आग
अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि हमे रात को 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की यह घटना दिलशाद गार्डन की कोड़ी कॉलोनी में हुई। उन्होंने बताया कि हमने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझानेबाद पता चला कि आग में जलने से दो ई-रिक्शा और बाइकें जलकर राख हो गई हैं।
24 साल के शख्स की मौत
अधिकारी ने बताया कि आग लगने से दो लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में एक 24 वर्षीय युवक और 60 साल के बुजुर्ग शामिल है। ऐसा लगता है कि ई-रिक्शा की चार्जिंग के कारण आग की यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
