दिल्ली

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर 40 से अधिक फायर टेंडर मौजूद

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर 40 से अधिक फायर टेंडर मौजूद

Delhi Chandni Chowk Fire: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि चांदनी चौक के कपड़े की दुकान में आग लगी है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं हैं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

मौके पर 40 से अधिक फायर टेंडर मौजूदअग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि हमें शाम पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल 40 से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बहुत बड़ी है। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी कटरा में बहुत सारी दुकानें हैं। इमारत ढह गई है। हम आग को और फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरत रहे हैं। मुख्य इमारत जिसमें आग लगी थी, ढह गई है। हमारा पहला उद्देश्य आग को छोटी गलियों में फैलने से रोकना है, क्योंकि दमकल गाड़ियां वहां नहीं जा सकतीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, काफी ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थी, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई थी।

गाजियाबाद में पांच लोगों की मौत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में आज ही एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए। घर के अंदर भारी मात्रा में फोम रखा हुआ था और शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग फोम की वजह से पूरे घर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article