दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पॉलीथीन फैक्ट्री में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे आग लग गई। घटनाा की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर डिविजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि यह फैक्ट्री प्लास्टिक और कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करती थी। आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।
फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने में कठिनाई हो रही है। आग पर काबू पाने के बाद भी बिल्डिंग के अंदर से सुबह तक धुआं निकलता रहा। साथ ही हादसे मे 4 लोगों की मौत होने की जानकारी भी दी गई है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने कहा, "हमें शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। लेकिन जब हम पहुंचे तो पता चला कि आग वास्तव में करीब एक घंटे पहले लगी थी। डर के कारण उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाने में देरी की और पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, तभी उन्होंने हमें फोन किया।"
अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से बिल्डिंग की एक दीवार को तोड़ा गया, जिससे उसके अंदर लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, "नीचे के हिस्से में अभी आग बुझ चुकी है। दूसरे और तीसरे फ्लोर पर जाना बाकी है, जहां से तेजी से धुआं आ रहा है। इसमें अभी समय लगेगा। फायर ब्रिगेड की कुल 15 गाड़ियां मौके पर आईं।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
