दिल्ली

Delhi Airport Roof Collapse: हादसे के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, लापरवाही से मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

Delhi Airport Roof Collapse: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हादसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने लापरवाही से मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इस हादसे में एक लोग की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

Image

हादसे के बाद की तस्वीर।

Photo : PTI

Delhi Airport Roof Collapse: दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A, 337 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपना बयान दर्ज करवाया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर पड़ा, जिससे एक कैब चालक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे में एक की मौत

इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। मृतक की पहचान रोहिणी के रहने वाले रमेश कुमार (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान संतोष यादव (28), दशरथ (25), अरविंद (34), साहिल और योगेश के रूप में की गई है। बता दें कि सुबह करीब 5 बजकर 52 मिनट पर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली थी।

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री

इस घटना के बाद नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने टर्मिनल-1 पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े पांच बजे घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (टी-1) पर भेजा गया।

कहां हुआ था हादसा

अधिकारियों ने बताया कि छत के अलावा सहारा देने के लिए लगाए गए खंभे (सपोर्ट बीम) भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ वह जगह है, जहां यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहन खड़े होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को हवाई अड्डे के पास स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article