दिल्ली

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बहुत हुई मुफ्त की सवारी, अब करो टोल चुकाने की तैयारी; जानें कितनी ढीली होगी जेब

Dwarka Expressway पर इसी हफ्ते से टोल वसूली शुरू होने जा रही है। NHAI ने बिजवासन प्लाजा पर टोल दरें तय कर दी हैं, जहां कार से एकतरफा यात्रा के लिए 220 रुपये टोल चुकाना होगा। फ्लाईओवर और सुरंगों की ज्यादा लागत के कारण इस एक्सप्रेसवे पर टोल दरें ऊंची रखी गई हैं।

Dwarka Expressway Toll

द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल चुकाने की कर लें तैयारी (फोटो - @narendramodi)

Dwarka Expressway पर आपने भी कई बार मुफ्त में रफ्तार का लुत्फ लिया होगा। लेकिन इस मुफ्त यात्रा का दौर अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे पर इसी हफ्ते से टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पहला टोल प्लाजा दिल्ली के बिजवासन में बनाया गया है, यहां से वाहनों से शुल्क लिया जाएगा।

अगर आप 30 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का सफर करते हैं तो आपको लगभग 220 रुपये टोल चुकाना होगा। जबि रिटर्न ट्रिप के लिए 330 रुपये देने होंगे। हालांकि, जिन लोगों के पास 'लोकल मंथली पास' या 'FASTag वार्षिक पास' है, उन्हें यह टोल नहीं चुकाना होगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बिजवासन और खेड़की दौला टोल प्लाजा के लिए टोलिंग फॉर्मूला जारी किया था। अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई गाड़ी पहले बिजवासन प्लाजा पार करता है, तो वहां का टोल शुल्क देना होगा, लेकिन उसी दिशा में खेड़की दौला प्लाजा पार करते समय गाड़ी पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, अगर गाड़ी पहले खेड़की दौला से गुजरेगी, तो वहां का शुल्क देने के बाद बिजवासन पर सिर्फ कुल टोल और बिजवासन में चुकाए गए टोल के बीच जो अंतर होगा, वही राशि चुकानी होगी। इस संयुक्त व्यवस्था का मकसद यात्रियों से दोहरी टोल वसूली को रोकना है।

स्थानीय लोग या नियमित यात्री जो नियमित तौर पर इन मार्गों से आते-जाते हैं, वे लोकल मंथली पास या FASTag ईयरली पास का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन टैक्सी और कैब सेवाओं को पूरा टोल देना पड़ेगा, इसका बोझ भी अंततः यात्रियों पर ही पड़ेगा।

Dwarka Expressway पर टोल दरें ज्यादा रखी गई हैं, क्योंकि 30 किलोमीटर में से करीब 22 किलोमीटर हिस्से में फ्लाईओवर और सुरंगें बनी हैं। निर्माण लागत ज्यादा होने के की वजह से NHAI ने इसे '150 किलोमीटर लंबी सड़क' के बराबर माना है।

उधर, खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में मामूली बढ़ोतरी हुई है - कारों के लिए अब 80 रुपये की जगह 95 रुपये देने होंगे। इस तरह, Dwarka Expressway पर सफर अब तेज तो रहेगा, लेकिन जेब पर थोड़ा भारी पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article