Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुरी की कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम की लगभग ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस ने कुल आठ प्रॉपर्टी जब्त की हैं, जिनमें से सात सुल्तानपुरी में और एक रोहिणी सेक्टर-24 में स्थित है। जांच में सामने आया है कि ये सभी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाई गई अवैध आमदनी से खरीदी गई थीं।
कुसुम पर NDPS एक्ट के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल फरार चल रही है। मार्च में दिल्ली पुलिस की रेड के दौरान कुसुम के ठिकाने से 550 हेरोइन के पैकेट, ₹14 लाख नकद, ट्रामाडोल टैबलेट्स और एक स्कॉर्पियो SUV बरामद की गई थी। इस मामले में उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो बेटियों के खातों में करीब ₹2 करोड़ की संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक, कुसुम का घर चार मकानों को जोड़कर बनाया गया एक चार मंजिला अवैध निर्माण है, जिसे लेकर एमसीडी से इसे तोड़ने की सिफारिश की गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। फिलहाल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है और फरार कुसुम की तलाश तेज कर दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
