दिल्ली

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्‍ली के डीएनडी से सीधे पहुंच सकेंगे एक्‍सप्रेसवे, यहां मिलेगा एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, जानें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 01:36 PM IST

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्‍ली के वाहन चालकों को दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे तक पहुंचाने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर के नजदीक महारानी बाग से एक लिंक एक्‍सप्रेसवे बनाया जा रजा है। करीब 59 किमी लंबाई वाला यह लिंक एक्‍सप्रेसवे डीएनडी से शुरू होकर दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर खत्‍म होगा। इसका निर्माण करीब 60 फीसदी पूरा हो गया है। इस साल नवंबर तक इसे शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

Image

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होगा यह लिंक एक्‍सप्रेसवे
  • करीब 59 किमी लंबे एक्‍सप्रेसवे का 60 फीसदी निर्माण पूरा
  • तीन खंड में हो रहा निर्माण, नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्‍य


Delhi-Mumbai Expressway: दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के पहले खंड का आज उद्घाटन किया जा रहा है। इस गुरुग्राम के सोहना से राजस्‍थान के दौसा तक के इस 246 किमी खंड के शुरू होने के बाद दिल्ली से जयपुर तक की यात्रा आसान हो जाएगी। इस एक्‍सप्रेसवे को दिल्‍ली से कनेक्‍ट करने के लिए एक लिंक रोड बनाया जा रहा है। करीब 59 किमी लंबाई वाला यह लिंक एक्‍सप्रेसवे डीएनडी फ्लाईओवर के नजदीक महारानी बाग से शुरू होगा और सोहना के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (केएमपी) और दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इस लिंक एक्‍सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, इसका निर्माण करीब 60 फीसदी पूरा हो गया है। इस साल नवंबर तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग महारानी बाग से सीधे दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे।

इस लिंक एक्‍सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है। इसका पहला हिस्सा डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर पुस्ता रोड तक 9 किलोमीटर लंबा है। इसके बाद दूसरा हिस्‍सा फरीदाबाद तक 24 किलोमीटर लंबा है। तीसरा हिस्‍सा फरीदाबाद से एक्‍सप्रेसवे तक 26 किलोमीटर लंबा है। इस लिंक रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए दिल्ली के अंदर दो एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। पहला प्‍वाइंट महारानी बाग डीएनडी फ्लाईओवर पर है। वहीं, दूसरा प्‍वाइंट कालिंदी कुंज-मीठापुर रोड पर दिया जा रहा है। फरीदाबाद से भी इस एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्जिट दिया जाएगा। यह लिंक रोड 6 लेन का होगा और इसका निर्माण इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये होगा लिंक एक्‍सप्रेसवे का पूरा रूट

यह एक्सप्रेसवे डीएनडी फ्लाईओवर के पास महारानी बाग से शुरू होगा और कालिंदीकुंज में नहर किनारे होते हुए फरीदाबाद तक जाएगा। फरीदाबाद की सीमा में इसे सेक्टर-37 के पास छह लेन का पुल बनाकर बाईपास से जोड़ा जाएगा। यहां से कैल गांव तक इसे 12 लेन का बाईपास एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। कैल गांव के पास ही इसमें इंटरचेंज बनेगा। यहां से वाहन दिल्ली-आगरा हाईवे-19 और डीएनडी एक्सप्रेस वे पर आ-जा सकेंगे। इसी जगह पर फ्लाईओवर के जरिए यह सीधा केएमपी एक्सप्रेस-वे और दिल्‍ली-मुंबई एक्सप्रेस में जा मिलेगा। इसके तैयार हो जाने के बाद वाहन चालक दिल्‍ली के महारानी बाग से मुंबई तक मात्र 12 घंटे में पहुंच सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article