वायरल न्यूज़

Train Dance Video: लड़की ने ट्रेन में किया ऐसा हाहाकारी डांस, भड़के यूजर्स ने कहा - अब इसे दिल्ली मेट्रो ना बनाओ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 04:26 PM IST

ट्विटर पर एक हाहाकारी डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ट्रेन में डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में लड़की के इस डांस को देख लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Image

लड़की ने ट्रेन में किया बेली डांस (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में लड़की ने किया डांस
  • बेली डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Belly Dance Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने गजब का बेली डांस किया है। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को आप भी देखेंगे तो आप भी लड़की के दीवाने हो जाएंगे। हालांकि कुछ यूजर्स लड़की की इस हरकत पर भड़क भी रहे हैं और काफी कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल, लड़की ट्रेन में डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ट्रेन में बेली डांस करती नजर आ रही है, जिसे अदाएं बेहद कमाल की है और डांस मूव्स भी। ऐसे में काफी ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं और काफी भड़क भी रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कृपया करके इसे दिल्ली मेट्रो ना बनाइए। हालांकि, लड़की के इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे।

लड़की ने ट्रेन में किया बेली डांस

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ट्रेन में लड़की ने काफी कमाल का डांस मूव्स किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब लगता है मेट्रो छोड़ ट्रेन की टिकट करानी पड़ेगी। इस वीडियो पर अब तक सवा 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article