दिल्ली

MCD By-Election: वोटिंग और काउटिंग के दिन बदलेगी मेट्रो की टाइमिंग; सफर से पहले देख लें शेड्यूल

दिल्ली में होने वाले MCD उपचुनावों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में विशेष बदलावों की घोषणा की है। मतदान और मतगणना के दिनों में यात्रियों, चुनावी स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सुविधा के लिए मेट्रो सामान्य से पहले संचालित होगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुचारु और निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करना है।

Image

DMRC ने MCD उपचुनावों के लिए मेट्रो का नया शेड्यूल जारी किया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Delhi MCD By-Elections 2025 Metro Schedule: दिल्ली में होने वाले MCD Bye-Elections को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आम लोगों, चुनावी स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। 12 वार्डों में होने वाले इन उपचुनावों के दौरान सुचारु परिवहन सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो अपनी सेवाएं सामान्य दिनों से काफी पहले शुरू करेगी।

30 नवंबर, रविवार - मतदान दिवस (Polling Day)

MCD उपचुनाव के मतदान दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4:00 बजे से सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी। शुरुआती समय में यानी सुबह 4 बजे से 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। 6 बजे के बाद रविवार के नियमित टाइमटेबल के अनुसार सेवाएं बहाल हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त, DMRC ने मतदान के दिन मेट्रो की आखिरी ट्रेन का समय 30 मिनट बढ़ा दिया है, जिसके तहत सभी टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन 11:30 PM पर चलाई जाएगी। यह व्यवस्था उन चुनावी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी जिन्हें देर रात तक ड्यूटी निभानी पड़ सकती है।

3 दिसंबर, बुधवार - काउंटिंग डे (Counting Day)

वोटों की गिनती के दिन भी मेट्रो सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी। बुधवार सुबह 4:00 बजे से सेवाएं शुरू होकर 6 बजे तक हर 30 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर चलेंगी। इसके बाद मेट्रो वीकडे के नियमित समय और फ्रीक्वेंसी के अनुसार चलेगी। चूंकि काउंटिंग डे पर बड़ी संख्या में चुनाव अधिकारी, सुरक्षा बल और मीडिया कर्मी मतगणना केंद्रों पर पहुंचते हैं, इसलिए DMRC का यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखने में मदद करेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article