दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, छिटपुट बारिश ने बढ़ाई उमस; जानें कब खुलकर बरसेंगे बदरा?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में मानसून के कमजोर पड़ने के क कारण भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां से सिर्फ हल्की बारिश ही हो रही है। जिस कारण उमस लोगों को सता रही है। आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा, बारिश होगी या नहीं? आइए जानते हैं।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3-July-2025: दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से राजधानी में केवल छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में तापमान में मामूली गिरावट तो हुई है, लेकिन आर्द्रता बढ़ गई है। जिस कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है और शहर अगले सप्ताह तक 'ग्रीन जोन' में बना रहेगा।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जुलाई को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है। आईएमडी के रंग आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक दिल्ली के ‘ग्रीन जोन’ में बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिल्ली में कल मौसम का हाल

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान सुबह के समय बादल छाये रहे। दिन में बाद में धूप निकलती थी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होती थी। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। दिन में धूप-छांव का खेल देखने को मिला। इस बीच कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। यहां सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 0.3 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नजफगढ़ में 15.5 मिमी हुई। एसपीएस मयूर विहार में 1.5 मिमी, नरेला में 0.5 मिमी, पालम में 0.4 मिमी और रिज तथा आयानगर में 0.2 मिमी बारिश हुई। बुधवार को दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच नजफगढ़ में 3.5 मिमी, पालम में एक मिमी और नरेला और एसपीएस मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश हुई।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article