दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल, शनिवार को रहा सितंबर का सबसे गर्म दिन; जल्द फिर से दस्तक देगी बारिश

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी है। राजधानी में आज बादलों की आवाजाही बरकरार रहने वाली है। दो दिन बाद फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है। मानसून की विदाई के बाद अब सूरज के तेवर बढ़ गए हैं। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। जिससे सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल रहा है। लेकिन इससे गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा। शनिवार को दिल्ली में सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता में इजाफा होने के आसार हैं। जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सोमवार 29 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में फिर होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर से मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। राजधानी में अक्टूबर माह की शुरुआत भी छिटपुट बारिश के साथ होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। दिल्ली में 2 और 3 अक्टूबर को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। लेकिन इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली में सितंबर का सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ दिल्ली में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 16 सितंबर को अधिकतम पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मानसून की विदाई के बाद रात के पारे में कुछ कमी आई थी। लेकिन अब फिर से तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। फिलहाल राजधानी में दिन के साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article