दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक, अब सूरज दिखाएगा तेवर; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज बारिश के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। मानसून भी अब धीरे-धीरे विदा हो रहा है। राजधानी में पिछले दो दिनों में अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। हालांकि तेज धूप निकलने के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। वहीं हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी रहेगी, जिसके चलते उमस से राहत बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। दिल्ली में अगले 5 से 6 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। 26 सितंबर तक राजधानी में बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान तेज धूप देखने को मिलेगी।

दिल्ली में शुक्रवार कैसा रहा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से ही ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली रही। दिन में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। तेज धूप के कारण तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पूर्व की ओर बढ़ रहा मानसून

आईएमडी के अनुसार मानसून अब पश्चिम से पूर्व की तरह बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि आगामी दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। लेकिन पश्चिमी और उत्तरी भारत में बारिश की गतिविधियों में कम आएगी। जिससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के कारण अक्टूबर के पहले हफ्ते तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article