दिल्ली

दिल्ली में फिर रूठा मानसून! तेज बारिश की कमी से उमस का सितम जारी, क्या आज होगी जोरदार बरसात?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल तेज बारिश नहीं हो रही है और आने-वाले 3 से 4 दिनों तक अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन दिल्ली में फिलहाल अच्छी बारिश क्यों नहीं हो रही है, आइए जानते हैं:

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025: दिल्ली-NCR में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तेज बारिश नहीं हो रही है। केवल हल्कीफुल्की बारिश ही अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है। बारिश की कमी के चलते एक बार फिर उमस ने पैर पसार लिया है। फिलहाल इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते उमस का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी होने का अनुमान है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 23 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। अच्छी बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

दिल्ली में क्यों नहीं हो रही अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्ली के आसपास हवा के कम दबाव के क्षेत्र का अभाव है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। बड़ी मौसमी गतिविधियों के अभाव में दिल्ली में केवल छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण लोगों को उमस से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। इस दिन राजधानी के ज्यादार हिस्सों में तेज धूप ने गर्मी बिखेरी। आसमान साफ होने के चलते धूप की तल्खी का एहसास ज्यादा हुई। साथ ही वायुमंडल में मौजूद नमी के कारण लोगों को ज्यादा उमस ने परेशान किया। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article