Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। कभी यहां झमाझम बारिश हो जाती है, तो कभी उमस के कारण चिपचिपी गर्मी परेशान करती है। बुधवार को भी अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आसमान में दिनभर बादलों की मौजूदगी रही। हालांकि बीच-बीच में धूप के साथ बादलों की लुका-छिपी भी जारी रही। जिससे लोगों को उमस और गर्मी महसूस हुई। हालांकि बारिश होने से मौसम फिर सुहावना हो गया। दिल्ली-एनसीआर में 20 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, नोएडा में 32 डिग्री, गाजियाबाद में 34 डिग्री, गुरुग्राम में 31 डिग्री और फरीदाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान दिल्ली में 25 डिग्री, नोएडा में 25 डिग्री, गाजियाबाद में 26 डिग्री, गुरुग्राम में 25 डिग्री और फरीदाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश
दिल्ली में बुधवार को मध्यम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 15 मिमी, लोधी रोड पर 17.8 मिमी, पालम में 0.8 मिमी, राजघाट में 7.5, आया नगर में 1.1 मिमी, रिज में 0.2 मिमी और मयूर विहार में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
