दिल्ली

Delhi-NCR Weather 16-November-2025: दिल्ली में कंपाने लगी ठंड, रात का पारा 9 डिग्री तक पहुंचा; जल्द करवट बदलेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आज मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ हो लोग अब स्वेटर-जैकेट में नजर आने लगे हैं। रात के पारे में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे पैर पसार रही है। सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है। कोहरा भी पड़ने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को दिल्ली में रात का पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि दिन में अभी भी धूप का असर ठंड से ज्यादा है। जल्द ही राजधानी में मौसम बदलने वाला है। दो दिन बाद आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखन को मिल सकती है। जिससे सर्दी में भी कमी आने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को राजधानी में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम भी शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 18 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 20 नवंबर को मौसम फिर से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मध्यम स्तर का कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। 18 से 22 नवंबर के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article