दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, 20 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सुबह और रात के समय हल्का ठंडा मौसम हो गया है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को पहली बार इस सीजन में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडी रात रही।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025: दिल्ली में बारिश के बाद से मौसम बदल गया है। सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी में शुक्रवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले दो सालों में शुक्रवार को अक्टूबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि आने वाले दिनों में दिन का पारा ऊपर चढ़ने के आसार हैं। वहीं रात का तापमान फिलहाल इसी स्तर पर बना रहेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। 12 से 17 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में पिछले 3 साल तापमान का रिकॉर्ड

दिल्ली में बीते दो दिनों से अधिकांश वेदर स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। लेकिन सफदरजंग बेस स्टेशन पर शुक्रवार को सीजन में पहली बार 20 डिग्री से नीचे न्यूनतम पारा गया। पिछले साल 2024 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान पहली बार 12 अक्टूबर को 20 डिग्री के नीचे 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2023 में 3 अक्टूबर को 18.3 डिग्री सेल्सियस और 9 अक्टूबर को 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्यस से 4.3 डिग्री कम 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदूषण के स्तर में आई बढ़ोत्तरी

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। जिससे तापमान थोड़ा ऊपर चढ़ेगा। लेकिन रात में साफ आसमान के कारण जमीन से गर्मी का विकिरण बढ़ने से न्यूनतम तापमान लगभग समान रहेगा। इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे का औसत एक्यूआई 170 दर्ज किया गया, यह एक दिन पहले 100 था। महेश पलावत ने बताया है कि हवा की रफ्तार में कमी आने के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में हवा की गति में उतार-चढ़ाव सामान्य है। हवा धीमी होने पर प्रदूषण स्तर में बढ़ोत्तरी और तेज हवा में इसमें कमी आ जाती है, यह मौसमी प्रक्रिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article