दिल्ली

भट्टी की तरह तप रही दिल्ली... एसी-कूलर में भी पसीने से तर लोग, आज भी लू के थपेड़े करेंगे बुरा हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल से बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025: दिल्ली इन दिनों तंदूर की तरह तप रहा है। लू के थपेड़े, तपती सड़कें और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पंखे-कूलर तो इस प्रचंड गर्मी के आगे फेल नजर आ रहे हैं। पंखे में बैठने के बावजूद पसीना पानी की तरह बह रहा है। ये हाल सिर्फ का ही नहीं है, बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को सुकून से सोने नहीं दे रही है। मंगलवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्लीवासियों को 47 डिग्री वाली गर्मी का एहसास हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का कहर अगले कुछ दिन और बरकरार रह सकता है।

दिल्ली में आज भी लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आईएमडी के अनुसार कम से कम 12 जून तक दिल्ली में मौसम गर्म रह सकता है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

कल से गर्मी से राहत की उम्मीद

दिल्ली में 12 जून से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं भी चल सकती हैँ। वहीं 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाने, हल्की बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सीजन का सबसे अधिक तापमान

दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 43.8°C दर्ज हुआ। इस दौरान लोधी रोड, रिज और आयानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इन जगहों पर लू की स्थिति भी दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को गर्मी के साथ ही हवा भी बिगड़ी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 215 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article