मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप
आज का मौसम 11 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बहुत से जिले लू की चपेट में रह रहे हैं। रातें भी सामान्य से अधिक गर्म दर्ज की जा रही है। साथ ही कई जगहों का तापमान भी आसमान छू रहा है। फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान मे भी अगले कुछ दिन कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालिं 12 जून से मौसमी गतिविधियां एक बार फिर देखने को मिलेंगी। इसदौरान बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। जिससे तापमान में गिरावट होने के भी आसार हैं।
मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप
44 डिग्री के पार हुआ गाजियाबाद का तापमान
फरीदाबाद में 13 जून तक लू का अलर्ट
जैसलमेर में 3 दिन का हीटवेव का अलर्ट
हिमाचल के 5 जिले लू की चपेट में
मुंबई में आज बारिश की संभावना
दिल्ली में दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन
पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में हुई झमाझम बारिश
साउथ के राज्यों में बारिश का अलर्ट
बिहार में कहीं तपता मौसम, कहीं बारिश की फुहार
राजस्थान में आज भी कई जिले रहेंगे लू की चपेट में
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व प्रचंड गर्मी का दौर आगामी 4-5 दिन जारी रहने की पूरी संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहेगा और लू चलेगी। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं लू का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू हो सकती है।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, थोड़े समय के विराम के बाद केरल में आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को राज्य के दो जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार को 4 जिलों और शनिवार को 9 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' है। इसके अलावा राज्य के नौ जिलों में बुधवार के लिए, आठ जिलों में गुरुवार के लिए, सात जिलों में शुक्रवार के लिए और पांच जिलों में शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी
राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर से लेकर राजधानी जयपुर तक मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्र प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। इस दौरान गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गंगानगर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी
पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस था।
दिल्ली में आज भी लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने सोमवार को राजधानी के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगों को सतर्क रहने और लू से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने को आगाह किया गया।
