दिल्ली

दिल्ली का मौसम 02-October-2025: नए मौसमी सिस्टम का दिल्ली में दिख रहा असर, आज आ सकती है बारिश; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट लेने की तैयारी कर ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जल्द ही राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और झमाझम बारिश की संभावना है, जिससे हल्की ठंड का एहसास भी शुरू हो सकता है। तीन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से यह बारिश उत्तर भारत तक पहुंचेगी, जिससे कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में आज आ सकती है बारिश

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर आसमान का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 6 और 7 अक्टूबर को पूरे दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, मौसम में थोड़ी ठंड महसूस की जा सकेगी।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान वातावरण में नमी और उमस बनी रह सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आंधी-तूफान की आई चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पूरे दिन बारिश के आसार हैं, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दो दिनों की लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और हल्की ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा।

NCR में भी होगी झमाझम बारिश

4 से 5 अक्टूबर के बीच NCR इलाके में भी बारिश की संभावना है। साथ ही इस बीच बारिश का दौर बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। साथ ही, हिमालयी राज्यों में भी मौसम के बिगड़ने और बर्फबारी जैसी परिस्थितियों के आसार हैं।

क्या है बारिश का कारण

इस बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में एक गहरा लो प्रेशर एरिया है, अरब सागर में एक डिप्रेशन सक्रिय है। इसके साथ ही पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है। इन तीनों सिस्टम के मिलने से पूर्वी भारत में बारिश शुरू होगी, जो धीरे-धीरे मध्य भारत से होते हुए उत्तर भारत तक पहुंचेगी।

इस बार ज्यादा पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग के प्रारंभिक अनुमानों में यह भी कहा गया है कि इस बार उत्तर भारत में ठंड सामान्य से अधिक पड़ सकती है। हालांकि IMD ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड दस्तक दे सकती है, जो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से महसूस होने लगेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article