दिल्ली

Delhi Weather: ठंड से कांपती राजधानी, बर्फीली हवाओं ने भी दिखाए तेवर, 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

Image

दिल्ली में कड़ाके की ठंड (फोटो साभार - ANI)

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। साथ ही बर्फीली हवाओं का सितम भी बरकरार है। दिल्ली का तापमान आज 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, अगले दो दिनों में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों में भी इसी तरह ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीतलहर से भी राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में कोहरा पड़ना भी जारी रहेगा।

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बर्फीली हवाओं का प्रकोप चल रहा है। शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है। इस दौरान घना कोहरा भी देखने को मिला। जिसके चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। दिल्ली में 18 जनवरी तक ठंड का सितम ऐसे ही बरकरार रहेगा। हालांकि दोपहर में धूप खिल सकती है। बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है।

कोहरे के कारण ट्रेन-फ्लाइट लेट

घने कोहरे ने ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार पर रोक लगा दी है। कई ट्रेनें कोहरे के चलते देरी से राजधानी पहुंच रही है। इसके अलावा कई फ्लाइट्स भी उड़ान भरने में देरी कर रही हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स लेट हैं। यहां से आने-जाने वाली करीब 120 फ्लाइट्स पर कोहरे का प्रभाव पड़ा है। इसके कारण यात्रियों को भी बहुत असुविधा हो रही है। इसके अलावा ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से दिल्ली पहुंच रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article