Delhi Ka Mausam Kaisa Rahega next 10 Days: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है। लगातार तापमान में जारी गिरावट से गलन बढ़ गई है। खासकर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से राजधानी में असर पड़ रहा है। फिलहाल, घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिन घने कोहरे के साथ ही शीतलहर भी जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सोमवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट आज सुबह 10:30 बजे तक के लिए जारी कर दिया है। उम्मीद है कि आगे इससे भी कम पारा देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। तो आइये जानते हैं, अगले 10 दिन तक दिल्ली की सर्दी और कोहरे के साथ मौसम किस तरफ करवट लेगा।
अभी है मौसम का ऐसा हाल
राजधानी में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच होगा। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इलाका अन्य इलाकों में से सबसे ठंडा रहा। वहीं, लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
तेजी के साथ लुढ़केगा पारा
आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कभी-कभी विजिबिलिटी के घटने पर दूर तक धुएं और धुंध का आभास होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पछुआ हवाएं गलन बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा 31 दिसंबर तक मौसम में तब्दीली जारी रहेगी। खासकर इन चार दिनों में कभी आंशिक तो कभी पूरे बादल छाए रहेंगे। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी भी आपेक्षित है। इस अवधि में 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बहेगी। हालांकि, नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी से मौसम साफ सुथरा नजर आएगा। बादलों की आवाजाही पूरी तरीके से ठहर जाएगी, जिससे आप गुनगुनी धूप का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, इस अवधि में हवाओं की रफ्तार में थोड़ी तेजी आएगी, जिससे शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। अनुमान है कि इस दौरान पारा तेजी के साथ लुढ़केगा।
पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री
मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नए साल की शुरुआत के मौके पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी एंट्री करने की उम्मीद जताई गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
