Delhi: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। इसमें वह रोती हुई नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह किस तरह रोते हुए कहती है कि एमसीडी (MCD) उसके फूड स्टॉल को बंद कराना चाहती है। वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि महिला अपना कार्ड हटा ले।इतना ही नहीं उसे फूड स्टॉल को हटाने की धमकियां दी जा रही हैं। उसका कहना है कि समय से पेयमेंट करने के बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। महिला इस वीडियो में रोते हुए फोन पर किसी से मदद की गुहार लगाते हुए भी दिख रही है।
यह वीडियो दिल्ली की एक लड़की की है, जो अपने मुंबई वाले टेस्टी वड़ा पाव के लिए जानी जाती है। आए दिनों इनके वड़ा पाव से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। लेकिन हाल ही के एक वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रही है।
ये है रोने का वजह
महिला का कहना है कि समय से पेयमेंट करने के बाद भी एमसीडी उसके फूड कार्ड को यहां से हटाना चाहती है। इस वीडियो में वह फोन पर अपने भाई से मदद मांग रही है। उसके चारो ओर लोगों की भीड़ जमा है। वीडियो में वह कहती है कि "एमसीडी वालों ने उसे परेशान करके रख दिया है। क्या मैंने कुछ गलत किया है ? जो वह मुझे वह स्टॉल लगाने से मना कर रहे हैं।"
एमसीडी हटाना चाहती है स्टॉल
दिल्ली की इस महिला ने एमसीडी वालों से कुछ समय और देने की मोहलत मांगत हुए कहा है कि- "मुझे थोड़ा समय और चाहिए। क्या आप लोग इतना इंतजार भी नहीं कर सकत हैं ?" उसके बाद उसने अपने स्टॉल के पास खड़े एक कस्टमर से कहते हुए नजर आती है कि "ये लोग मुझसे सिर्फ पैसा चाहते हैं। कल भी मैंने इन्हें 30,000 से 35,000 रुपये दिए, लेकिन फिर भी ये मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं इतना तो कमा भी नहीं रही हूं।"
महिला का फूटा गुस्सा
महिला गुस्से में आगे कहते हुए दिख रही है कि "सब पैसों का खेल है। उसके बाद उसने अपने भाई को दोबारा से कॉल किया और उसे जल्दी आने के लिए कहा। महिला भाई से कहती हुए नजर आई कि "ये लोग उसे परेशान कर रहे हैं।" पास ही खड़े ग्राहक भी उसको सपोर्ट करते नजर आए। उनर्होंने कहा कि वह उसकी मदद करेंगे, वह रोना बंद करे। महिला का अपना फूड स्टॉल दिल्ली के नेशनल कैपिटल सैनिक विहार में लगाती है।
वड़ा पाव के लिए है मशहूर
आपको बता दे कि इस महिला का नाम चंद्रिका गोरा है, जो दिल्ली में एक महिला बड़ा पाव बेचने का काम करती है। ये अपने पति के साथ इस फूड का काम करती हैं। कुछ दिनों से महिला के कई वीडियों वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद से यहां वड़ा पाव खाने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
