दिल्ली

Delhi News: तिलक नगर इलाके में बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली, घायल; जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Image

शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्तियों ने दो लोगों को गोली मार दी।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल फिलहाल बयान देने के लिए अयोग्य हैं। सारी बातें स्पष्ट होने के बाद ही घटना के बारे में आगे की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस ने बताया, "कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।" मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में, राष्ट्रीय राजधानी के अलीपुर इलाके में गोली लगने से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। एक अधिकारी ने कहा, "दोनों को अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना संपत्ति विवाद का नतीजा हो सकती है।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishra author

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है... और देखें

End of Article