दिल्ली

जाम मुक्त होगा India Gate, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया मास्टर प्लान, दिए 5 सुझाव

इंडिया गेट सी-हेक्सागन में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए और इसके पीछे की वजह जानने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे किया और इसे निपटाने के लिए शहरी विकास विभाग को पत्र लिखकर सुझाव दिए।

Image

जाम मुक्त होगा India Gate

दिल्ली के प्रसिद्ध टूरिस्ट एरिया में से एक इंडिया सी हेक्सागन पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक अध्ययन किया, जिसमें सबसे पहले यहां जाम लगने के कारणों का पता लगाया गया। उसके बाद उसके लिए समाधान खोजना है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जाम की असली वजह जानने के लिए 27 मई को सर्वे किया गया। इस सर्वे के आधार पर 28 मई को ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव को पत्र लिखा, जिसमें बताए गए सुझावों के माध्यम से जाम खत्म करने के लिए सहयोग की मांग की गई है।

हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक

हर दिन इंडिया गेट घूमने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कई लोग अपने वाहन से आते हैं तो वहीं कई लोग मेट्रो या अन्य ट्रांसपोर्ट के माध्यम से यहां पहुंचते हैं। वाहनों के दबाव के साथ यहां पैदल चलने वाले लोगों की भी भीड़ लगी रहती है। सर्वे के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि यहां लगने वाले जाम का मुख्य कारण अवैध पार्किंग है।

सी-हेक्सागन के पास क्या स्थिति है

जानकारी के लिए बता दे कि सी-हेक्सागन के पास सुप्रिम कोर्ट , राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, ध्यानचंद स्टेडियम, हैदराबाद हाउस, पटियाला हाउस कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट स्थित है। इतना ही नहीं इलका अलावा यहां इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर रोजाना घूमने हजारों लोग आते हैं। बताया जा रहा है कि सी-हेक्सागन से हर दिन 3 लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। ट्रैफिक के दबाव के कारण यहां वाहन को रेंगते हुए देखा जा सकता है। इस समस्या को समझते हुए इसके लिए उपाय खोजे गए हैं, जिसके लिए शहरी विकास विभाग को पत्र लिख दिया गया है। यहां ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इंडिया गेट पर जाम का क्या है कारण

इंडिया गेट पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण क्या है, इसे जानने के लिए सर्वे किया गया। सर्वे के अनुसार जाम का सबसे बड़ा कारण अवैध पार्किंग को बताया गया है। इसके अलावा भी कई कारण है, जिसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। आइए आपको बताएं-

  • सी-हेक्सागन पर सड़क पार करने के लिए सब-वे की व्यवस्था नहीं है।
  • सीमित पार्किंग व्यवस्था के कारण भी लगता है जाम।
  • पार्किंग में कर्मचारियों की कमी के कारण यहां मैनेजमेंट सही तरह से नहीं हो पाती है, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
  • सी-हेक्सागन के पास ऑटो-टैक्सी स्टैंड नहीं होना भी जाम का एक बड़ा कारण है।

क्या है इसके उपाय

  1. अवैध पार्किंग को खत्म करने के लिए पटियाला हाउस अदालत के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी चाहिए।
  2. तिलक मार्ग, केजी मार्ग और शाहजहां रोड पर ऑटो-टैक्सी स्टैंड का बनाए जाने की आवश्यकता है।
  3. सड़क पार्क करने के लिए सब-वे का निर्माण करने की आवश्यकता है।
  4. केजी मार्ग और शाहजहां रोड पर प्रीपेड टैक्सी बूथ बनाने का सुझाव दिया गया है।
  5. पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एनडीएमसी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ साइन बोर्ड लगाए जाने चाहिएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!