MCD Election की तैयारियों को लेकर आज दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी (Delhi Schools Closed) की घोषणा कर दी गई है। आज दिल्ली में सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि कल दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Polling) के लिए वोटिंग होगी इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है। सोमवार से वापस सभी स्कूल खुल जाएंगे। वहीं आज की छुट्टी के बदले अगले शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
सरकार का आदेश
सर्कुलर में कहा गया है, 'शिक्षा निदेशालय के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया जाता है कि एमसीडी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर (शनिवार) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।' सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे, इसलिए सभी एमसीडी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पांच दिसंबर को भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाता है। सर्कुलर के मुताबिक, डीओई ने प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि तीन दिसंबर की छुट्टी के एवज में 10 दिसंबर को कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
कल होगा मतदान
आपको बता दें कि एमसीडी के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और कल यानि रविवार को 250 वार्ड में वोटिंग होगी तथा नतीजे 7 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। इस चुनाव प्रचार में बीजेपी-आप सहित सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकी है।4 दिसंबर को नगर निगम के 250 वार्डों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग की क्या खास तैयारियां हैष सभी बूथ का विश्लेषण भी किया गया है 7 जिलों में 30,000 पुलिस को तैनात भी किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
