दिल्ली

Delhi School Reopen: दिल्ली में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, सोमवार से खुलेंगे स्कूल, हवा हो रही साफ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2023, 09:55 PM IST

Delhi School Reopen: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी से सुधरकर 'बहुत खराब' होने के बाद दिल्ली में स्कूल सोमवार, 20 नवंबर से फिर से खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय द्वारा शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि बाहरी गतिविधियां और सभाएं अगले एक सप्ताह तक आयोजित नहीं की जाएंगी।

Image

दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे स्कूल

Photo : PTI

Delhi School Reopen: दिल्ली में अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है, हवा साफ होने लगी है, जिसके बाद अब सरकार ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोमवार से दिल्ली में स्कूल खोले जाएंगे।

बाहरी गतिविधियां नहीं होंगी आयोजित

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी से सुधरकर 'बहुत खराब' होने के बाद दिल्ली में स्कूल सोमवार, 20 नवंबर से फिर से खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय द्वारा शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि बाहरी गतिविधियां और सभाएं अगले एक सप्ताह तक आयोजित नहीं की जाएंगी। इससे पहले 8 नवंबर को, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों के लिए प्रारंभिक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी।

अभी हवा में होगा और सुधार

हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण-IV के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंध हटा दिए। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि शहर में वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट का कोई संकेत नहीं है।

कितना है AQI

दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI, जो हर दिन शाम 4 बजे दर्ज किया जाता है, शुक्रवार को 405 से सुधरकर शनिवार को 319 हो गया। गुरुवार को यह 419, बुधवार को 401, मंगलवार को 397, सोमवार को 358, रविवार को 218, शनिवार को 220 और शुक्रवार को 279 था। पड़ोसी गाजियाबाद (276), गुरुग्राम (322), ग्रेटर नोएडा (228), नोएडा (265) और फरीदाबाद (309) में भी वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!