दिल्ली

Delhi School Closed: दिल्ली स्कूल कब से कब तक रहेंगे बंद, अगले चार दिन रहेगी घने कोहरे की आशंका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 28, 2022, 03:49 PM IST

Delhi School & Colleges Closed News Today: राजधानी दिल्ली में इस बार पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड का कहर जारी है। ऐसे में स्कूल बंद किए जा रहे हैं और सर्दी से बच्चों को बचाने के लिए अवकाश ​घोषित कर दिया गया है, छात्र व अभिवाहक यहां से देखें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Image

दिल्ली स्कूल कब से कब तक रहेंगे बंद

Delhi School Closed News Today in Hindi 2022: उत्तर पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से पूरी दिल्ली में जबरदस्त ठंड का असर है, जिसके चलते स्कूलों बच्चों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है। ठंड की बात करें तो दिल्ली के आया नगर व रिज एरिया में कंपकपी वाली ठंड देखने को मिली, जिसकी वजह से रोड में पब्लिक न के बराबर थी। ऐसे में बच्चों का समय पर उठना व स्कूल पहुंचना दुर्लभ हो चुका है। बता दें, आया नगर में न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस पाया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है, यहां आज से अगले चार दिनों तक घने कोहरे की आशंका है। घने कोहरे की वजह से पालम एअरपोर्ट के पास 50 मीटर तक भी नहीं दिख रहा था।

1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे Delhi School

सभी सरकारी स्कूल शिक्षकों को IGI हवाई अड्डे पर COVID-19 ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा के अनुसार, शिक्षकों को 31 दिसंबर, 2022 से 15 जनवरी, 2023 तक तैनात किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जा रहा है। दिल्ली के स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।

न्यू ईयर का मजा हो सकता है बेरंग

मौसम विभाग की मानें तो 30 दिसंकर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री होना चाहिए। साल के अंत में भी 7 डिग्री तापमान रहने की बात कही है। यही नहीं 1 जनवरी से ठंड और बढ़ने की संभावना है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी मंगलवार को दिल्ली का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

दिल्ली का है बुला हाल

दिल्ली के सबसे ठंडे इलाकों में रिज 4 डिग्री, आया नगर 4.2 डिग्री, लोदी रोड 5.2 डिग्री, पालम 5.6 डिग्री और जाफरपुर 5.7 डिग्री रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें