दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस के लिए आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, लाल किला के आसपास जाने से बचें

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत 13 अगस्त को लालकिले पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण कई प्रमुख रास्ते सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान केवल विशेष लेबलयुक्त वाहनों को ही इन मार्गों से गुजरने की अनुमति होगी। इसके अलावा, मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी 12 अगस्त की रात से 15 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा।

Image

फाइल फोटो

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली की सड़कों पर विशेष यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। 13 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे। इस दौरान लाल किले के आसपास की कई सड़कों पर आम वाहनों आवाजाही नहीं होगी। केवल लेबलयुक्त वाहनों को ही इन मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने जनता से सहयोग और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि रिहर्सल का कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले मालवाहक वाहन मंगलवार शाम के बाद से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध 13 अगस्त दोपहर के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त दोपहर तक फिर से लागू रहेगा। साथ ही, महाराणा प्रताप आईएसबीटी से सराय काले खां आईएसबीटी के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसें भी बंद रहेंगी। इस व्यवस्था से राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान यातायात नियंत्रित रहेगा।

13 अगस्त को बंद रहेंगे ये रास्ते

  • नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छता रेल तक)
  • लोथियन रोड (जीपीओ से छता रेल तक)
  • एसपी मुखर्जी मार्ग (एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक)
  • चांदनी चौक (फव्वारा चौक से लाल किला तक)
  • निषादराज मार्ग (रिंगरोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक)
  • एस्प्लेनेड रोड
  • नेताजी सुभाष मार्ग
  • रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी तक)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article