दिल्ली

Delhi Red Fort Blast: हरियाणा नंबर की i-20 कार में हुआ धमाका, पुलिस की हिरासत में गाड़ी का पुराना मालिक सलमान

Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लाल किले के पास i-20 कार में ब्लास्ट हुआ। इसके पुराने मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Image

हरियाणा नंबर की I-20 कार में हुआ धमाका (फोटो:canva)

Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लाल किले के पास i-20 कार में ब्लास्ट हुआ। इसके पुराने मालिक मोहमद सलमान को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक यह धमाका धीमी गति से चल रही i-20 कार में हुआ, सूत्रों के मुताबिक कार पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस कार में कुछ लोग सवार थे।

पता चला है कि i-20 कार सलमान नाम के शख्स की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने कार को ओखला में बेच दिया था। अब ओखला में जिसने खरीदी थी वहां आगे जांच की जाएगी। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस आरटीओ के माध्यम से इस नंबर की गाड़ी के असली मालिक की पहचान में लग गई है।

8 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हाल फिलहाल की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से 8 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई। विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। घटना में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट एक कार, संभवतः स्विफ्ट कार, में हुआ। उसने कहा, 'मेरे ऑटो के सामने एक स्विफ्ट कार थी। उस कार में कुछ ऐसा था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया।' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'मैं गुरुद्वारे में था, तभी मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की है।' उसने बताया, 'विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।'

विस्फोट के कारण पूरी इमारत हिल गई, बाजार में अफरा-तफरी मच गई

चांदनी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय भार्गव, जिनकी दुकान घटनास्थल से लगभग 800 मीटर दूर है, ने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत हिल गई, बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे।विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया।

विस्फोटक सामग्री, हथियार और टाइमर बरामद

यह विस्फोट फरीदाबाद के पास एक कश्मीरी डॉक्टर के किराये के मकान से लगभग 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट और हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा बरामद होने के कुछ घंटों बाद हुआ। हरियाणा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद के धौज इलाके से डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार किया और उसके किराये के मकान से विस्फोटक सामग्री, हथियार और टाइमर बरामद किए।

2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त

अधिकारियों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक 'सफेदपोश' आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन डॉक्टर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल के तार कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 15 दिनों के अभियान के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों में फरीदाबाद में रहने वाला डॉ. गनई और लखनऊ की महिला चिकित्सक डॉ. शाहीन शामिल हैं, जिन्हें हिरासत में पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि डॉ. शाहीन की कार से एक एके-47 राइफल बरामद हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें