दिल्ली

Delhi Blast Helpline Number: दिल्ली लाल किला विस्फोट के बाद अपनों की तलाश रहे लोग...ये 'हेल्पलाइन नंबर' करेंगे मदद

Delhi Red Fort Blast Helpline Number: दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। ये हेल्पलाइन नंबर आपकी मदद कर सकते हैं।

Image

ये हेल्पलाइन नंबर आपकी मदद कर सकते हैं

Delhi Red Fort Blast Helpline Number: दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लाल किले के पास एक कार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।इस घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी किया गया है।

विस्फोट के कुछ ही घंटों बाद एलएनजेपी अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जो अपने प्रियजन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बेसब्री से इंतजार करती नजर आई।

अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी और शोक का माहौल था, लोगों ने जानकारी का अभाव और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।

ये हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) करेंगे मदद-

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011

LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)

दिल्ली फायर सर्विस: 101

एम्बुलेंस: 102 या 108

AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405

महिला हेल्पलाइन (अगर कोई बहन-बेटी मिसिंग): 1091 या 181

विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ

यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं।

दिल्ली शाहदरा के रोहतास नगर निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अंकुश शर्मा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया है और आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होंने बताया, 'मेरा बेटा अपने दोस्त राहुल कौशिक के साथ गौरी शंकर मंदिर में दर्शन करने गया था। राहुल को सिर पर टांके लगाने के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अंकुश जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।' उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक आभूषण की दुकान पर काम करता था।

विस्फोट में घायल हुए दाऊद के रिश्तेदार जीशान अंसारी ने कहा, 'घटना के बाद उन्होंने मुझे फोन किया। हम तुरंत यहां पहुंचे, लेकिन अभी तक हमें उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली है।' विस्फोट में घायल हुए ऑटो-रिक्शा चालक समीर खान के रिश्ते के भाई मोहम्मद दानिश ने बताया कि एक अजनबी ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। दानिश ने कहा, 'समीर आईसीयू में है। हमें अभी नहीं पता कि उसकी हालत कितनी गंभीर है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें