दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में दम घोंटू हवा! अलीपुर में AQI 400 पार, 19 इलाके रेड जोन में; NCR में भी छाई स्मॉग की चादर

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से स्मॉग के साए में लोगों की सुबह हो रही है। आसमान में धुंध की मोटी चादर के कारण विजिबिलिटी भी घट गई है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है। एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का एक्यूआई कितना दर्ज हुआ।

delhi pollution

स्मॉग की चादर में ढकी दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हवा दम घोंटू बनी हुई है। दिवाली के बाद से ही हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। एक्यूआई भी 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। आज सुबह भी आसमान में धुंध की मोटी परत छाई रही। कई इलाकों में गंभीर श्रेणी में भी हवा दर्ज की गई। स्मॉग के कारण विजिबिलिटी भी घट गई है। प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही है।

दिल्ली में आज सुबह कितना रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार दिल्ली में आज सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान दिल्ली के 19 इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए। जिनका एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। राजधानी में सबसे अधिक एक्यूआई अलीपुर में 421 दर्ज किया गया। जिसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसके अलावा जहांगीरपुर और वजीरपुर का एक्यूआई भी 400 पार रहा। एनसीआर में भी हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की जा रही है। नोएडा में आज सुबह एक्यूआई 329, ग्रेटर नोएडा का 318 और गाजियाबाद 375 रहा। वहीं गुरुग्राम का एक्यूआई 218 और फरीदाबाद का 195 दर्ज किया गया।

दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में सोमवार को शाम चार बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 दर्ज किया गया। इस दौरान बुराड़ी में एक्यूआई 400 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है। जिसके बाद वजीरपुर में एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। इसके अलावा 23 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई 300 से अधिक रिकॉर्ड हुआ, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की स्पीड 8 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होने से प्रदूषण कम हुआ।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI

दिल्ली के इलाकेAQI
अलीपुर421
शादीपुर308
आईटीओ347
पंजाबी बाग361
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस342
CRRI मथुरा रोड320
नेहरू नगर323
पटपड़गंज341
अशोक विहार371
जहांगीरपुरी404
रोहिणी394
विवेक विहार391
नरेला388
वजीरपुर404
बवाना395
मुंडका342
आनंद विहार385
चांदनी चौक329
बुराड़ी क्रॉसिंग393
गौरतलब है कि AQI को 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। यह 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, और 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ की श्रेणी में आता है। एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article