दिल्ली

Delhi Bomb Threat: स्कूल में बम की धमकी देने वाला निकला ये शख्स, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली पुलिस ने स्कूल को बम की धमकी देने का ई-मेल भेजने के आरोप में एक 12 साल के बच्चे को पकड़ा है। बच्चे ने स्कूल न जाने के लिए यह ई-मेल भेजा था। मेल भेजने के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। पुलिस ने माता-पिता के सामने बच्चे की काउंसिलिंग कर उसे छोड़ दिया।

Image

सांकेतिक फोटो - (PC - Canva)

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में बीते तीन दिनों से स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल सामने आए हैं। इस मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। द्वारका जिला पुलिस ने एक 12 साल के एक बच्चे को स्कूल को धमकी वाला ई-मेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने बच्चे की काउंसिलिंग के बाद उसे छोड़ दिया है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में किशोर शामिल पाए गए हैं।

स्कूल नहीं जाना था इसलिए भेजा मेल

दैनिक जागरण पर छपी खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि बच्चे ने ई-मेल भेजने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह स्कूल नहीं जाना चाहता था, इस कारण उसने बम की धमकी का मेल स्कूल को भेजा। उसने सोचा की स्कूल बंद होने पर वह घर पर रह सकेगा। बच्चे की इस हरकत के दौरान उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जांच में यह भी सामने आया कि मेल की भाषा में बच्चों जैसी शरारत झलक रही थी। बच्चे की पहचान होते ही, पुलिस ने उसके माता-पिता की मौजूदगी में उसकी काउंसिलिंग की और बाद में उसे छोड़ दिया।

इससे पहले भी एक छात्र ने की थी ऐसी हरकत

पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मेल किस स्कूल को भेजा गया था, लेकिन यह पहली बार है जब इतनी कम उम्र के बच्चे को इस तरह की शरारत करते पकड़ा गया है। इससे पहले जनवरी में 12वीं के एक छात्र को इसी तरह के मेल मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना बच्चों की डिजिटल पहुंच और उनकी समझदारी को लेकर एक गंभीर चेतावनी देती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article