दिल्ली

ऑनलाइन ठगी पर कसेगा शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया 'साइबर सुरक्षित दिल्ली' अभियान

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए 'साइबर सुरक्षित दिल्ली' नाम का एक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने साइबर रक्षक शुभंकर का अनावरण भी किया। इस अभियान में नुक्कड़ नाटक और लाइव डेमो के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का मकसद लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक अहम कदम उठाया है। पुलिस ने नागरिकों को डिजिटल खतरों से सतर्क करने के लिए "साइबर सुरक्षित दिल्ली" अभियान की शुरुआत की है।अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।

साइबर रक्षक शुभंकर का अनावरण

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में इस पहल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान के दौरान "साइबर रक्षक" नामक एक शुभंकर का भी अनावरण किया गया, जो जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। अभियान का फोकस अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर था, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया जा सके।

पुलिस ने इन तरीकों का किया इस्तेमाल

पुलिस ने नुक्कड़ नाटक, शार्ट फिल्में, और लाइव डेमो के माध्यम से साइबर ठगी के तरीकों को समझाया। ब्रोशर और पंपलेट्स के वितरण से लोगों को साइबर सुरक्षा के सरल और व्यावहारिक उपाय बताए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को डिजिटल दुनिया में अधिक सतर्क, सजग और सुरक्षित बनाना है, जिससे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article