दिल्ली

48 घंटे का Cyber Hawk ऑपरेशन, 1000 करोड़ की ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब; गिरफ्त में 200 से ज्यादा अपराधी

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के दौरान ऑपरेशन ‘Cyber Hawk’ में 200 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 1,000 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 200 से अधिक साइबर अपराधी पकड़ में आए।

Cyber ​​Hawk

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के दौरान ऑपरेशन ‘Cyber Hawk’ में 200 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 1,000 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस यूनिट्स और IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) ने संयुक्त रूप से कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 200 से अधिक साइबर अपराधी पकड़ में आए। जानकारी के मुताबिक, देशभर में फैलाए गए फ्रॉड कॉल सेंटर्स और डिजिटल स्कैम मॉड्यूल पर ये बड़ा एक्शन माना जा रहा है। फिलहाल, साइबर अपराधियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, सर्वर और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

राजस्थान में 3500 करोड़ का फ्रॉड

उधर, राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने फर्जी निवेश वेबसाइट के जरिये 3500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक दिगत आनंद ने बताया कि इस गिरोह ने देश भर के तीन लाख से अधिक भोले-भाले निवेशकों से 3500 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब 12 नवंबर 2025 को मथुरा गेट थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायत में बताया गया कि एक फर्जी निवेश वेबसाइट ‘जीक्यूसीडब्यूडॉटसीएन’ और मोबाइल एप्लिकेशन क्रिप्टोकरेंसी एवं विदेशी बाजारों (फॉरेक्स) में अधिक लाभ, बोनस और अतिरिक्त प्रलोभन का झांसा देकर लोगों से निवेश करवा रही थी। मामले की जांच में पाया गया कि यह कंपनी भारत में बाजार नियामक सेबी, आरबीआई या कंपनी मंत्रालय या किसी भी सक्षम प्राधिकरण से पंजीकृत नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट पर 2016 से रूस में सक्रिय होने की बात लिखी हुई थी लेकिन जांच में पता चला कि ये वास्तव में नवंबर 2022 में जयपुर से शुरू की गयी थी। इस गिरोह के मुख्य सूत्रधार संदीप सिगर और रजत शर्मा नाम के व्यक्ति पाए गए। पुलिस के मुताबिक, यह समूह ‘पीवीपीडॉटकॉम’ नाम की एक और फर्जी निवेश वेबसाइट भी चला रहा था, जिसके माध्यम से लगभग 9000 लोगों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई थी।

भरतपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, पांच महंगी गाड़ियां और लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article