दिल्ली

Delhi Crime: मामूली बात पर गुस्साए बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड में मामूली बात को लेकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल और स्कूटी बरामद कर ली है।

Image

दिल्ली में मामूली बात पर गुस्साए बदमाशों ने की फायरिंग (फोटो - iStock)

Delhi News: दिल्‍ली मे भी आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली के जीबी रोड से सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग की गई है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बदमाशों के पास से पिस्टल और फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद किया है।

दिल्ली में मामूली विवाद पर फायरिंग

पुलिस ने इन बदमाशों की पहचान ब्रह्मपुरी के अमान और मोहम्मद नौमान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग का यह मामला 25 जुलाई है और आरोपियों को 27 जुलाई देर रात ब्रह्मपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों का एक स्थानीय निवासी प्रशांत के साथ स्कूटी टकराने को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गनीमत यह रही की कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुई है।

पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार

उपायुक्त निधिन वालसन के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की स्कूटी के नंबर की पहचान की गई, जिसके बाद उन्हें रविवार रात ब्रह्मपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें