दिल्ली

Delhi Encounter: नंदू गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दीपक हत्याकांड में आया था नाम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहबाद डेरी क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान नंदू गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान विजय और सोमवीर नाम के दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

Image

मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और कुख्यात नंदू गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों बदमाशों, विजय और सोमवीर को पुलिस की गोली लगी और उन्हें घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

एनकाउंटर के बाद हुए गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि नंदू गैंग के सदस्य इलाके में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों को काबू में ले लिया गया।

हफ्ते भर पहले हुई थी दीपक की हत्या

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले सुबह-सुबह अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, निशाना बनाकर किए गए इस हमले में उसकी बेटी भी घायल हो गई। कई गोलियां लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था, हालांकि उसकी खुद की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी। इस मामले में नंदू गिरोह का नाम सामने आया था। पुलिस अब विजय और सोमवीर से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या में शामिल बाकी लोगों और गिरोह की गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article