दिल्ली

Delhi : हादसों का दावत दे रहे दिल्ली में जर्जर पोल, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कई खंभे झुके हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में कई सड़कों पर झुके हुए खंभों की स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। मंडावली, पटपड़गंज रोड, किशनकुंज, धर्मपुरा, दिलशाद गार्डन, नंद नगरी, सीमापुरी, मयूर विहार और गाजीपुर जैसे क्षेत्रों में खंभे आंधी और जंक लगने के कारण झुक गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभागों, जैसे निगम, दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी, को इन खतरनाक स्थितियों का कोई ध्यान नहीं है।

बीएसएनएल का खंभा झुका

दिलशाद गार्डन में एक सीसीटीवी कैमरे का पोल सड़क पर झुक गया है, जिससे हादसे की संभावना बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को मौखिक शिकायतें की हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किशनकुंज में बीएसएनएल का एक खंभा पिछले आठ महीनों से टूटकर तारों पर लटका हुआ है, जबकि मंडावली में स्ट्रीट लाइट का पोल भी झुक गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक अभय वर्मा ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है और स्थानीय लोग उनके कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। इस स्थिति ने स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है, और वे सरकारी अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article