Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने की वारदात सामने आई है। जहां दो साल की मासूम के साथ पड़ोसी शख्स ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में बवाना थाने में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।
काम से लौटी मां को रोती मिली बच्ची
यह कथित घटना शुक्रवार को हुई और तब सामने आई जब काम से लौटी मां ने बच्ची को रोते हुए पाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब मां ने अपनी बड़ी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शख्स उसकी छोटी बहन को अपने कमरे में ले गया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, "वह पीड़िता को अस्पताल ले गई, जिसने पुलिस को सूचना दी।"
पुलिस ने तेज की जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपी को बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा, "अपराध की गंभीरता को देखते हुए हमने जांच तेज कर दी है और शीघ्र सुनवाई के लिए इसी सप्ताह आरोपपत्र दाखिल करेंगे।"
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
