दिल्ली

दिल्ली में फिर धराए अवैध बांग्लादेशी; 2 बच्चों समेत 6 हिरासत में

Delhi News Today (दिल्ली की खबर): दिल्ली में फिर कुछ बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दिल्ली 6 की चूड़ीवाला चांदनी महल इलाके में छिपकर रह रहे थे। पुलिस को इनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए थे, जो भारत के हैं। अब इन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है।

Image

दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सेंटर जिला पुलिस ने भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की है। सेंटर जिला पुलिस ने 6 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा है। ये सभी लोग सभी लोग दिल्ली 6 के चूड़ीवाला चांदनी महल इलाके में छिपकर रह रहे थे। पुलिस को इनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जो कि भारत के हैं।

दो बच्चों समेत 6 हिरासत में

पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दिल्ली 6 के इलाके में कुछ संदिग्ध लोग हैं। जिसके बाद लोकल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए चांदनी महल इलाके में रेड की गई और सभी 6 लोगों को एक घर से पकड़ लिया गया। इनकी पहचान मरियम, तुलतुल, शिवली और अर्जीना के तौर पर हुई है। ये सभी मूल रूप से बांग्लादेश के जिला जशोर के रहने वाले हैं। इनके साथ 2 बच्चे भी हैं।

रूट पता करने की कोशिश में पुलिस

फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और इनके भारत में दाखिल होने के रूट के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली आने के बाद इन्हें किन किन लोगों से मदद मिली या दिल्ली में रहने के लिए इन्हें किसने शरण दी। इनसे जुड़े हर तरह के इनपुट जुटाए जा रहे हैं, फिर FRRO की मदद से सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

हाल ही में पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने और उन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई तेज कर दी है। यह कार्रवाई भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article