दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं से गिरा तापमान, इस दिन बारिश के असार, जानें आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के दौरान ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण लोगों को मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है। लेकिन धूप निकलने के बाद से तापमान में वृद्धि होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे। तेज हवाओं के कारण नमी का स्तर 26 से 27 प्रतिशत रहा। बता दें कि बीते दो दिनों से चल रही हवाओं के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। लेकिन दोपहर की धूप से ठंड का एहसास केवल सुबह और शाम के दौरान हो रहा है। इस बीच आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली में आज मौसम कैसे रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चल सकती है। आज हवाओं की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस बीच तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। बता दें कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.4 दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री अधिक 10.7 दर्ज किया गया है। वहीं आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे हरियाणा का गुरुग्राम और फरीदाबाद एनसीआर क्षेत्र में शामिल है। यहां आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 11, 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24, 25 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 फरवरी की रात और 20 फरवरी की सुबह बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से शहर के तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। लेकिन फिर भी इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article