दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में गुलाबी ठंड की शुरुआत, दिन में उमस तो सुबह-शाम ठंड का अहसास; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। यहां सुबह-शाम में ठंडक का अहसास होने लगा है। गुलाबी ठंड की शुरुआत से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच दिल्ली का एक्यूआई भी बढ़ने लगा है। शहर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ एक्यूआई और बढे़गा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। मानसून की विदाई के बाद यहां ठंड जो दस्तक दे रही है। सुबह-शाम में पारा गिरने से ठंडक का अहसास होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। शहर का न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। रविवार यानी 13 अक्टूबर को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय धूप से तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बदलते मौसम का असर सीधा लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। जैसे-जैसे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलना शुरू हुआ वैसे-वैसे सर्दी, जुकाम और बुखार के मामले भी बढ़ने शुरू हो गए। सर्दियों के दौरान मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। गाजियाबाद और नोएडा में पिछले साल की तुलना में इस साल मलेरिया और डेंगू के मामले भी बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी हॉटस्पॉट एरिया का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वे कर रहा है।। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर के समय तापमान बढ़ने से जहां लोगों को गर्मी लगेगी वहीं सुबह-शाम में पारा गिरने से गर्मी से राहत भी मिलेगी।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ले ली है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। आज गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 और 34 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की बात करें को शहर का न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 21 और 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में जल्द शुरू हो ठंड

दिल्ली में मौसम की स्थिति और गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली या छठ महापर्व तक शहर में ठंड की शुरुआत हो जाएगी। इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण

सर्दियों का मौसम अभी पूरी तरह से आया भी नहीं है, लेकिन दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। मानसून के दौरान AQI संतोषजनक श्रेणी में 100 के नीचे दर्ज किया जा रहा था। लेकिन, रविवार को दिल्ली का AQI बढ़कर 224 पहुंच गया है। ये खराब श्रेणी में आ गया है। आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और खराब हो सकती है। बता दें कि 0 से 50 की श्रेणी में AQI अच्छा, 51 से 100 की श्रेणी में संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मॉडरेट, 201 से 300 की बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच सीवियर स्थिति में माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article