Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों आंधी और हल्की बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिलीॉ। लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों की नहीं है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी का कहर बरसेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी और बारिश की बौछार की संभावना है। लेकिन इससे लोगों को कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद से शहर के तापमान में वृद्धि होगी और आगामी दिनों में दिल्ली के लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 10 जून से 14 जून तक आग बरसेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। शहर का न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।
कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में आज शाम तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। वहीं एनसीआर के तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 44 और 45 रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम तापमान क्रमशः 42 और 43 डिग्री रह सकता है। इस पूरे सप्ताह गाजियाबाद का तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर का तापमान 44 तक जाने की आशंका है।
दिल्ली में कब आएगा मानसून
जहां उत्तर भारत और उत्तर मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। आधे भारत में मानसूनी बादल बरस रहे हैं। जल्द ही मानसून दिल्ली में भी दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दिल्ली में 30 जून तक पहुंच सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
