दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam -AUG-2025: काले बादलों के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, हल्की बारिश का संभानवा, आज उमस कर सकती है परेशान

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से पहले राहत मिलेगी और उसके बाद उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

Image

काले बादलों के आगोश में दिल्ली-एनसीआर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत काले बादलों के साथ हुई। सूरज और बादलों की लुका-छुपी के बीच शहर में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। सुबह के समय मौसम ठंडा बना हुआ है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बीच-बीच में वर्षा का दौर जारी रहेगा। इसका अर्थ है कभी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं कभी उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम की चाल अजब गजब देखने को मिल रही है। यहां बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन बारिश न होने के दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्मय स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच गाजियाबाद और नोएडा में बारिश की कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। लेकिन बादलों की आवाजाही को देखते हुए बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान क्रमशः 33 और 31 डिग्री है वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article