Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। उमस से राहत मिली है। लेकिन जहां एक तरफ तापमान में कमी आई है और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ सड़के जलमग्न हो गई हैं, कॉलोनियों में पानी भर गया है। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जगह-जगह पानी भरा होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। बदलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम को देखते हुए आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्लीवालों की सुबह आज बारिश के साथ हुई है। यहां झमाझम बारिश हो रही है। बता दें कि देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है। लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन में कई बार रुक-रुककर शहर में बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम ठंडा हो जाएगा। तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 33 से 34 के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में भी सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश अभी भी जारी है। इससे तापमान में कमी आई है और गर्मी से राहत मिल रही है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भी रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम 33 से 34 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
