दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज शाम में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में शाम में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई। बता दें कि बीते दो दिन से सूरज की तपिश भी बढ़ने लगी थी और रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा था। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 से 31 के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 12-14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद बदला मौसम

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार का दिन गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि आज दिल्ली के आसमान में बादलों का साया रह सकता है। साथ ही हल्की बारिश या बूंदबांदी के आसार बन रहे हैं। हालांकि, इससे तापमान में कोई अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। आज हल्की बारिश के बाद दिल्ली में कल का मौसम फिर से साफ ही रहेगा।

बारिश के बाद नोएडा में मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी बुधवार को बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले यहां बारिश का अनुमान लगाया गया था। बता दें कि आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नोएडा में भी कल आसमान साफ रहेगा। हालांकि कल भी तापमान ऐसा ही रहने वाला है। इस हफ्ते नोएडा में तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article